

सितारगंज न्यूज़ :- उकरौली क्षेत्र में किराये पर रहे एक युवक ने फांसी लगा जान दे दी। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।
रविवार सुबह पुलिस को उकरौली क्षेत्र में एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त 21 वर्षीय अमनराज पुत्र मुंशी मूल ग्राम चक कैमी लखीमपुर खीरी हाल निवासी ग्राम उकरौली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, अमनराज अपनी पत्नी कीर्ति के साथ उकरौली में किराये के मकान में रहता था। रात में दोनों छत पर सोए थे। दोनों में कुछ विवाद हुआ था। रात में अमनराज नीचे कमरे में आ गया। सुबह जब पत्नी नीचे पहुंची तो देखा कि पति कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। उसे उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।