

देहरादून न्यूज़ :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक डॉ. बिष्ट ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं स्थानीय आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विधायक द्वारा उठाई गई सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।












