रुड़की : दोस्ती के जाल में फंसा प्यार! किशोरी ने साथियों संग की प्रेमी की हत्या

नाबालिग किशोरी ने दोस्त के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

रुड़की न्यूज़ :- गंगनहर पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को संरक्षण में लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Violence: बनभूलपुरा हिंसा में घायल हुआ एक और व्यक्ति की मौत, सिर के आर-पार हो गई थी गोली, पढ़े पूरी खबर.....

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त को मुक्तुलपुरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी दर्ज हुई थी, जो अगले दिन लौट आई थी। वहीं 13 अगस्त को चंद्रपुरी राणा चौक निवासी युवक दीपक रावत (18) की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Good News: बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा...इसी महीने हो सकती है शुरू

जांच में सामने आया कि नाबालिग किशोरी का दीपक से प्रेम प्रसंग था। पूछताछ में किशोरी ने स्वीकार किया कि वह दीपक को बहाने से गाजियाबाद ले गई, जहां गाजियाबाद निवासी राजा शर्मा और उसके दो साथियों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हापुड़ बैराज से शव बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गौलापुल एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया, दिए यह निर्देश

गंगनहर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सम्बंधित खबरें