मुंबई : फिर मिली सलमान को धमकी, पांच करोड़ मांगे

मुंबई न्यूज़ :- मुंबई यातायात पुलिस को फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। वर्ली पुलिस ने धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) : IAS और PCS के हुए ट्रांसफर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बने ऊधमसिंहनगर के अपर जिलाधिकारी, देखों लिस्ट....

अधिकारियों ने बताया कि शहर के यातायात नियंत्रण कक्ष को गुरुवार दोपहर व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर एक धमकी भरा संदेश मिला। भेजने वाले ने दावा किया कि इसे हल्के न लें। वह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है, अगर सलमान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी। इसके बाद पुलिस ने उनके आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कीर्तिनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाकर पोती कालिख, बाजार में घुमाया.... 👇👇

शूटिंग पर लौटे लॉरेंस गैंग की धमकी के बीच सलमान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें