नैनीताल : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार ! पांच बच्चों समेत 12 पर्यटक घायल

नैनीताल न्यूज़ – सरोवर नगरी नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना के समय कार में पांच बच्चों सहित 12 लोग सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। घटना हल्द्वानी-नैनीताल नेशनल हाईवे स्थित दो गांव के पास हुई। सभी पर्यटक उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नैनीताल घूमने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : SI नीरज, विजय और कुलदीप बने इंस्पेक्टर

जानकारी के मुताबिक पर्यटक अपनी महिंद्रा कार संख्या UP 42 AU 4444 से नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे में जा रहे थे। अचानक दो गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के समय कार में 12 लोग सवार थे। जिसमें से पांच बच्चे और सात वयस्क महिला और पुरुष थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : खनस्यूं में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

सभी पर्यटक नैनीताल व आसपास घूमकर लौट रहे थे, तब अचानक हादसा हो गया। दोपहर हुए इस हादसे के बाद ज्योलीकोट के चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत ने ‘संवाद वेलनेस मेला’ में भरी नई चेतना — कहा, मानसिक स्वास्थ्य है असली ताकत

सड़क दुर्घटना में घायलों के नाम:- राजेन्द्र जायसवाल, निधि जायसवाल, विशाल जायसवाल, कमला जायसवाल, गीता जायसवाल, रीता, आयुष, गुलाब, साधना, संस्कार, आराध्या और स्मृति हैं। सभी घायल अयोध्या के सुल्तानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें