रुड़की (बड़ी खबर) :- पत्नी का अपहरण कर ले गया पति, दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

रुड़की न्यूज़ :- रुड़की में एक महिला से उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : नाबालिक युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

वह एक-दूसरे से अलग रहते है। महिला ने बताया कि वह 13 अक्तूबर को अपनी बड़ी बहन के साथ रुड़की में रामदयाल चौक के पास एक चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। उसकी बहन पानी पीने चले गई। इसी बीच उसका पति वहां आ गया।

पति ने भुक्कनपुर और हलवाहेड़ी निवासी दो लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात यह लोग उसे भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर पर ले गए। वहां पर उसे नशीला पेय पिलाकर दो अंजान लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर :- सड़क निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर पर बाघ ने किया हमला

पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह से वहां से बचकर आई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने तहरीर में जो-जो घटनास्थल बताए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सरोवर नगरी नैनीताल में बवाल! समुदाय विशेष के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़, हिन्दूवादी संगठनों ने किया कोतवाली का घेराव...

सम्बंधित खबरें