रुड़की (बड़ी खबर) :- नव विवाहिता ने घर में पंखे से लटकर की आत्महत्या…. 👇👇

रुड़की न्यूज़ :- रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बर तालाब में एक नव विवाहिता ने घर में पंखे से लटकर जान दे दी।

वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही विवाहिता के परिजनों ने इकट्ठा होकर गंग नहर कोतवाली में विवाहिता के सुसराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की माँग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना : 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना, एक सप्ताह में सभी सैंपल नए स्वरूप जेएन. 1 के मिले, पढ़ें पूरी खबर.....

परिजनों का कहना है कि हाल में ही उनकी लड़की का विवाह रुड़की निवासी युवक के साथ हुआ था। पर लड़का तभी से मोटरसाइकिल की माँग कर रहा था। उन्हें शक है कि उनकी लड़की की किसी षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी हुई है लेकिन महिला की मौत के कारणों पता नही लग पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट! नैनीताल जिले के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी

इस दौरान गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओ पर जांच की जा रही है। और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सम्बंधित खबरें