सम्बंधित खबरें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम, हरिद्वार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं।
February 23, 2025

हल्द्वानी के एमबी इण्टर कॉलेज मैदान मेें 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का होगा आयोजन। सरस मेले में देश के सभी राज्यों के स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी रहेगा मुख्य आकर्षक.
February 22, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की।
February 22, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा परिसर में विधानसभा बजट सत्र में उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 ध्वनि मत से पारित होने पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, महंत श्री दिलीप रावत, श्री प्रमोद नैनवाल, श्रीमती रेणु बिष्ट, श्री सुरेश चौहान, श्री राम सिंह कैड़ा , श्री महेश जीना , श्री राजकुमार , श्री अनिल नौटियाल सहित विभिन्न विधायकों ने भेंट कर इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
February 21, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण एवं कृषकों का उत्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रतिष्ठित सम्मेलन को देवभूमि उत्तराखण्ड की पुण्य धरा में आयोजित किया जा रहा है।
February 21, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
February 20, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बजट पेश होने के उपरान्त मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और पूरी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है। जो सरकार की भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करता है।
February 20, 2025