बेटे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मां ने कराई शादी, दूसरे दिन ही छात्रा को बाजार में छोड़ा, मुकदमा दर्ज 🚨

सितारगंज। ऊधमसिंहनगर के शक्तिफार्म क्षेत्र के एक युवक पर 9वीं की छात्रा को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म कर शादी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मां को भी आरोपी बनाया गया है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीते छह सितंबर की सुबह उसकी 14 वर्षीय बेटी किसी काम से बाजार गई थी। आरोप है कि गांव अरविंदनगर निवासी देव मंडल उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे दिन भर यहां-वहां घुमाया और फिर रात में अपने घर ले गया। आरोप है जहां आरोपी की मां ने दोनों को खाना खिलाया और सोने के लिए एक कमरे में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोप है उस रात आरोपी युवक ने उसकी बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। अगले दिन सात सितंबर को युवक की मां दोनों को एक गांव के मंदिर ले गई। वहां दोनों की शादी करा दी। इसके बाद युवक ने उसकी पुत्री को वापस बाजार में छोड़ दिया। युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर क्राइम: सीबीआई का डर दिखा बीएसएफ जवान की पत्नी से आठ लाख ठगे

🔎 Highlights

आरोपी युवक ने नाबालिग छात्रा को दिनभर घुमाया और फिर अपने घर ले गया।

मां की भूमिका चौंकाने वाली – खाना खिलाया, कमरे में भेजा और अगली सुबह शादी कराई।

यह भी पढ़ें 👉  ⚠️ लगातार भारी बारिश: उत्तराखंड में बढ़ा खतरा, हाई अलर्ट पर यूपीसीएल – डिजास्टर टीमें तैनात

शादी के तुरंत बाद छात्रा को बाजार में छोड़ दिया गया।

पुलिस ने मेडिकल करवाया, केस दर्ज कर आरोपी व मां दोनों को नामजद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, ऋचा सिंह बनी हल्द्वानी की नगर आयुक्त

सवाल: क्या यह सिर्फ युवक और मां की साजिश थी या इसके पीछे कोई और दबाव?

सम्बंधित खबरें