टिहरी (दु:खद खबर):- चलती स्कूटी में अचानक आग लगी, आग लगने से युवती की जलकर दर्दनाक मौत…..

टिहरी न्यूज़ :- उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जो सुवाखोली-भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के निकट चलती स्कूटी में आग लगने से इसमें सवार चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी की युवती की जलकर मौत हो गई। युवती देहरादून में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी।

वही थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। चिन्यालीसौड़ी उत्तरकाशी निवासी 25 वर्षीय रंजना देहरादून से अपनी स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी- 8771 में सवार होकर घर जा रही थी। सुवाखोली-भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के निकट उसकी स्कूटी में अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  मास्टर माइंड : अब्दुल मलिक के घर की कुर्की, 11 बजे रात तक चलती रही कुर्की की कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर

थत्यूड़ के थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि युवती ने स्कूटी में हल्की आग लगने पर इसे सड़क किनारे खड़ा कर देखने लगी तो अचानक टंकी फट गई और युवती बुरी तरह से झुलस गई। इस पर स्थानीय निवासियों द्वारा 108 वाहन की मदद से बुरी तरह से जली हालत में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घो​षित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : चमोली में 128 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र, पढ़े पूरी खबर......

वह थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युवती देहरादून में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी और सोमवार को अपने घर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें दिख रहा है कि युवती ने हल्की आग लगने पर स्कूटी खुद ही सड़क किनारे खड़ी की और भागने से पहले ही वह खुद भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से जल गई। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबरें