उत्तराखंड : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार ! एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, बेटा घायल

अल्मोड़ा जिले से बेहद दुःखद खबर सामने आई है। यहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिरने से पति पत्नी समेत बेटी की मौत हो गई। जबकि घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार 28 मई को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचना मिली कि सल्ट क्षेत्र के चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सफाई कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पहुंच कर सेंट्रो कार संख्या UK 08 U 6028 में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। हादसे में पति पत्नी और बेटी मौके पर मृत्यु हो गई बेटा घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर): सुहागरात पर कमरे में दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम, अब पति ने पत्नी को साथ रखने से किया मना, मामला पंहुचा थाना में…..

एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल बच्चे को खाई से निकलकर अस्पताल भिजवाया। वहीं तीनों शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मुकुल बने सब लेफ्टिनेंट

मृतकों के नामः- हादसे में मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार, उनकी पत्नी शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्ष की मौत हो गई। वहीं अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उम्र 11 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित खबरें