उत्तराखंडः उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दो नवंबर से केआरसी रानीखेत में होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका…..

रानीखेत न्यूज़ :केआरसी रानीखेत में दो नवंबर को दोनों रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को फिर से डीएससी में सेवा का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए अच्छी खबर है। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (दु:खद) : अल्मोड़ा का लाल देश की सेवा करते हुआ शहीद, 25 दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर

भर्ती कार्यक्रम

एक नवंबर को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।दो नवंबर को सुबह 5.30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

केआरसी भर्ती कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 30 नवंबर 2021 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 नवंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सौतेली मां बनी हत्यारिन, मासूम बच्ची की हत्या कर गड्ढे में दबाया

अभ्यर्थी को भर्ती में शामिल होने के लिए डिस्चार्ज बुक, एजीआई, एक्सटेंडेड इनश्योरेंस प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लानी होगी। इसके साथ ही एक्स टीए पर्सनल के लिए एटीसी प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली : भारी बारिश के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

सम्बंधित खबरें