उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- IPS दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए डीजीपी, शासन ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड शासन ने आईपीएस दीपम सेठ को बड़ी जिम्मेदारी देते उत्तराखंड का नया पुलिस महानिदेशक बनाया हैं।
दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। बता दें कि एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सम्बंधित खबरें