उत्तराखंड : प्रेमिका के घर में प्रेमी फंदे में लटका मिला

हल्द्वानी न्यूज़ :- पत्नी और बेटे को छोड़कर दूसरी महिला के प्रेम जाल में फंसे बनभूलपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजीम की लाश प्रेमिका के घर में लटकी मिली। परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS : फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन, ID हुई लॉगआउट, यूजर परेशान

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर निवासी अजीम (30 वर्ष) पुत्र इकबाल अपनी पत्नी गुलिस्तां, बेटे मो.जैन, मां पारा, भाई समीर और वसीम के साथ रहता था। वह पीवीसी पेनलिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, अजीम मरियम बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाली महिला के प्रेम में पड़ गया था। पत्नी, बेटा व परिवार छोड़कर वह पिछले 15 दिन से प्रेमिका के घर पर ही रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मोतीनगर : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अमित कश्यप ने विद्यालय स्तर पर टॉप किया

मंगलवार सुबह उसका शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला। शव को पहले प्रेमिका ने ही देखा। उसने अजीम की पत्नी को इसकी जानकारी दी। उसके बाद बहेड़ी में रहने वाले उसके बहनोई को फोन किया। इसके बाद उसने खुद पुलिस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सम्बंधित खबरें