मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल को मिला उसका पहला कमिश्नर – इतिहास के पन्नों पर दर्ज हुआ आज का दिन 🚨

देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडेय ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को श्री सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलावाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2025 में जनपदवार कुल मतदान प्रतिशत।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, श्री विनोद चमोली, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री विनय रोहेला, श्री विश्वास डाबर, आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बंसल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें