उत्तराखंड : नैनीताल दौरे पर आ रहे हैं देश के उपराष्ट्रपति, प्रशासन हाई अलर्ट पर…

Lदेश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 25 जून से तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

सोमवार को पुलिस अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक और सुरक्षा ब्रीफिंग का आयोजन किया गया, जिसमें आईजी लॉ एंड ऑर्डर श्री नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी नैनीताल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) :- 167 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवाइजर के पदों पर हुआ चयन, सीएम धामी देंगे नियुक्ति पत्र......

इस दौरान आईजी भरणे ने बताया कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एटीएस और ड्रोन सर्विलांस जैसे आधुनिक संसाधनों की मदद ली जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : दीपावली पर CM धामी ने दी 130 बसों की सौगात

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ अपने दौरे के दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय की फैकल्टी से संवाद करेंगे तथा शेरवुड कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न स्थलों पर रिहर्सल और सुरक्षा जांच में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दिन-दहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों गिरफ्तार

प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य उपराष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए यातायात व्यवस्था, ठहराव स्थल, सभास्थल और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और विश्वविद्यालय प्रबंधन मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

सम्बंधित खबरें