उत्तराखंडः विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार की रिश्वत लेते पीआरडी जवान पकड़ा, दरोगा फरार, पढ़े पूरी खबर…..

Haridwar News: हरिद्वार के बहादराबाद की शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा दरोगा विजिलेंस की टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। जबकि उसका सहयोगी पीआरडी जवान 30 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने दबोच लिया।पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई। दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीआरडी जवान को जेल भेज दिया गया जबकि दरोगा की तलाश में विजिलेंस जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  दूल्हे के अरमान रह गए अधूरे, शादी होते ही मंडप से हवालात पहुंचा दूल्हा, 5 रिश्तेदार भी गए जेल, जाने पूरा मामला....

बुधवार रात जब बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा पंकज कुमार शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एक पीड़ित से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखते ही दरोगा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जबकि 30 हजार की रिश्वत लेते हुए उसके सहयोगी पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी दरोगा पंकज कुमार और पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी......

सम्बंधित खबरें