उत्तराखंड : युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर….

  • पुलिस ने यूपी के अमरोहा निवासी युवक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया

काशीपुर न्यूज़ :- शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने यूपी के जिला अमरोहा निवासी युवक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सूचना विभाग के जिला सूचना अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखों लिस्ट.....

अपर मुख्य व्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था। कहा कि अरविंद कुमार निवासी ग्राम मोहद्दीपुर जिला अमरोहा यूपी पिछले 4 साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वह एक बार गर्भपात भी कर चुका है। आरोप लगाया है कि वह अब शादी करने से मना कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : धरमघर में आंगन में खेल रही मासूम को उठा ले गया गुलदार, परिवार में मचा कोहराम

आरोप है कि वह शादी के लिए बुलेट आदि मांग रहा है। धमकी दी कि ऐसा न करने पर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देगा। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें