गोद लिए गांव पांच साल बाद भी अनाथ क्यों हैं : प्रकाश जोशी

सितारगंज न्यूज़ :- कांग्रेस सांसद प्रत्याशीप्रकाश जोशी रविवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के गोद लिए पटेरी गांव पहुंचे। वहां के लोगों से गांव की हकीकत जानी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव गोद लेने के बाद सांसद अजय भट्ट ना कभी पटेरी गांव आए और ना ही उन्होंने कोई विकास कार्य करवाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर):- जमीन खरीदने वाले ध्यान दें! रजिस्ट्री से पूर्व रास्ते की भी जांच कर लें, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत

प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ आम जनमानस की भावनाओं के साथ खेलने का कार्य करती है, विकास से उनका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। पटेरी गांव और जंगलिया गांव भाजपा और उनके नेताओं के खोखले वादों की पोल खोल रहे हैं। किच्छा विधानसभा अंतर्गत जवाहर नगर, शांतिपुरी, आनंदपुर, राघव नगर, कनकपुर आदि क्षेत्रों में जनता तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने सीधा संवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : खटीमा में प्रेम संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या, पढ़े पूरी खबर

इसके बाद सितारगंज विधानसभा में गौशाला, सहदौरा, अलीनगर, फिरोजपुर, बरा, कठगरी, शक्तिफार्म मुख्य बाजार, अरविंद नगर, निर्मल नगर और रुद्रपुर चौक में लोगों से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक : छह वर्षीय बच्ची से 13 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा डबल इंजन भाजपा सरकार ने 10 साल से किच्छा विधानसभा को सिर्फ छला है। वहां नवतेज पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, डॉ गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, गुड्डू तिवारी, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, प्रमोद विष्ट, दर्शन कोहली आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें