150 कॉल कीं और पत्नी ने नहीं उठाया फोन तो पुलिस वाले ने 250 किलोमीटर आकर की पत्नी की हत्या….

बेंगलुरु न्यूज़ :- वह चामराजनगर शहर से 230 किमी की यात्रा कर होसकोटे के पास अपनी पत्नी के पैतृक घर पहुंचा। यहां उसने कीटनाशक पी लिया और सोमवार सुबह अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को एक-दो नहीं करीब 150 कॉल किया। उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे अपनी पत्नी की वफादारी पर संदेह हो गया। इसके जवाब में उसने खौफनाक कदम उठाया और पत्नी की हत्या कर दी। आपको बता दें कि महिला ने हाल ही में अपने माता-पिता के घर पर एक लड़के को जन्म दिया था। 150 बार कॉल करने के बाद भी उसने जवाब नहीं दिया तो पति ने अपना आपा खो दिया। वह चामराजनगर शहर से 230 किमी की यात्रा कर होसकोटे के पास अपनी पत्नी के पैतृक घर पहुंचा। यहां उसने कीटनाशक पी लिया और सोमवार सुबह अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश (बड़ी खबर): रिजॉर्ट में चल रहा कैसिनों में पुलिस ने मारा छापा, 27 लोगों को हिरासत में लिए, पांच डांसर भी पकड़ीं... 👇👇

24 वर्षीय मृतिका प्रथिबा ने 11 दिन पहले होसकोटे के पास कलाथुर गांव में लड़के को जन्म दिया था। चामराजनगर के रामसमुद्र में चामराजनगर पूर्व पुलिस स्टेशन इलाक में रहने वाले आरोपी किशोर डी की हालत गंभीर है। उसने खुद को कोलार के तमाका स्थित आरएल जलप्पा अस्पताल में भर्ती कराया था। होसकोटे पुलिस ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने कहा कि किशोर को छुट्टी मिलने के बाद हिरासत में लिया जाएगा।

प्रतिभा बेट्टाहलासुर ग्राम पंचायत के सचिव सुब्रमणि की छोटी बेटी थी। बीई कंप्यूटर विज्ञान से वह स्नातक है। दोनों की 13 नवंबर, 2022 को शादी हुई थी। किशोर कोलार जिले के वीरपुरा का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली : जन भागीदारी से हम पारंपरिक जल स्रोतों का कर सकते हैं संरक्षण : डीएम

पुलिस के अनुसार, , किशोर को प्रतिभा के चरित्र पर संदेह था। वह नियमित रूप से उसके मैसेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच करता था। जो भी उसे संदेश भेजता था या वह उससे बात करता था या उसके अतीत के बारे में पूछताछ करता था। उसने अपनी पत्नी पर यह भी आरोप लगाता था कि वह अपने कॉलेज के कुछ पुरुष ‘साथियों के साथ घूम रही थी।

रविवार शाम को किशोर ने प्रतिभा को फोन किया और किसी बात पर उसे डांटने लगा। प्रतिभा रोने लगी। इसके बाद उसकी मां वेंकटलक्ष्मम्मा ने फोन उठाया और कॉल काट दी। उसने प्रतिभा से कहा कि अगर वह रोती रही तो उसके नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतिभा किशोर की कॉल अटेंड न करें। अगली सुबह प्रतिभा को पता चला कि किशोर ने उसे 150 बार फोन किया था। प्रतिभा ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दीदी भुली महोत्सव में सीएम धामी ने उतरकाशी को दी 240 करोड़ की सौगात, पढ़े पूरी खबर.....

पुलिस के मुताबिक, किशोर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे प्रतिभा के पैतृक घर पहुंचे। जब वह घर आया तो वेंकटलक्ष्मम्मा छत पर जा रही थी । प्रतिभा और बच्ची घर की पहली मंजिल पर थे। पुलिस ने बताया कि किशोर ने पहले कीटनाशक खाया और फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रतिभा की हत्या कर दी। वेंकटलक्ष्मम्मा नीचे आईं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खतरे को भांपते हुए उसने खटखटाना जारी रखा और किशोर से दरवाजा खोलने को कहा। 15 मिनट बाद उसने दरवाजा खोला।

मौके से भागने से पहले उसने वेंकटलक्षम्मा से कहा, “मैंने उसे मार डाला, मैंने उसे मार डाला।”

सम्बंधित खबरें