Badrinath Highway: शिवानंदी-घोलतीर के बीच हादसा, खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक समेत दो की मौत

Uttarakhand Accident News: बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन, रात्रि करीब 9.30 बजे शिवानंदी-घोलतीर के मध्य अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। दोनों मृतक बागेश्वर और पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- PCS अधिकारी हरवीर सिंह को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन रात करीब साढ़े नौ बजे शिवानंदी-घोलतीर के बीच अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। जहां वाहन में सवार दरपान सिंह (42) पुत्र भीम सिंह, निवासी मल्खाडुंगर्चा और गंगा सिंह (30) पुत्र भीम सिंह, निवासी जेर्थी, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सैनिक स्कूल के छात्र शिवराज को दी शुभकामनाएं, शिवराज ने एन डी ए परीक्षा में पाया देश भर में पहला स्थान......

सूचना पर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस रौतेला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली : दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दिए निर्देश

जिला सूचना अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोनों मृतकों की शिनाख्त, उनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई। यह दोनों लोग देहरादून से बागेश्वर जा रहे थे। साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

सम्बंधित खबरें