Delhi Accident: मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास हादसा, बोलेरो ने मारी स्कूटी को टक्कर, दो की गई जान

दिल्ली न्यूज़ :- दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक हादसा हो गया है। जहां एक बोलेरो गाड़ी ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 6.39 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम जाल में हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

पुलिस को बताया गया कि मंगोलपुरी फ्लाईओवर के नीचे सीएनजी पंप रिंग रोड के पास एक दुर्घटना हो गई है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पूछताछ से पता चला कि एक बोलेरो नंबर एचआर 55-एएम8661 ने एक स्कूटी नंबर डीएल 11एच3961 को टक्कर मार दी, जब वे यू टर्न ले रहे थे । स्कूटी सवार और पीछे बैठे दोनों हिमांशु और प्रियांशु के सिर में चोट लग गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिहार (बड़ी खबर):- रघुनाथ रेलवे स्टेशन के पास हादसा, दिल्ली से कामाख्या जा रही थी ट्रेन की 21 बोगियां बेपटरी हुई, पांच लोगों की मौत, 80 लोगों घायल.....

जानकारी के लिए बता दें कि शवों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मंगोलपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने 334548 वोटो से जीत दर्ज की

सम्बंधित खबरें