एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में निकली इन वैकेंसी के लिए करें अप्लाई, ऐसे होगा सेलेक्शन, मिलेगी एक लाख से ज्यादा सैलरी……

AAI Recruitment 2023 : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कई पद पर भर्ती चल रही है। योग्तया पद के मुताबिक है और अलग-अलग है। अगर आप भी इन वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हों तो देर न करें, लास्ट डेट आने वाली है।इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 342 पद भरे जाएंगे।आवेदन 5 अगस्त से हो रहे हैं और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2023 है। अप्लाई करने से पहले इन भर्तियों से संबंधित जरूरी डिटेल पढ़ लें और उसके बाद ही फॉर्म भरें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रीलिम्स दो बार हुई फेल, तीसरे प्रयास में 9वीं रैंक के साथ IAS बनीं गुंजन

जानते हैं इन आवेदनों से जुड़े जरूरी डिटेल

एएआई की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।

इन पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – aai.aero.

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। पहले ऑनलाइन एग्जामिनेशन लिया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन होगा इसके बाद इंटरव्यू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) :- बेरोजगारों के लिए फिर से एक मौका, 25 सितंबर को नैनीताल क्लब में रोजगार मेला लगेगा... 👇👇👇

इसके बाद बैकग्राउंड वैरीफिकेशन होगा और अंत में साइकोएक्टिव सब्सटेंस चेक किए जाएंगे।

जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की उम्र 30 साल और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्र 27 साल होनी चाहिए।

लिखित परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं हुई है, आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, कुछ समय में इस बारे में अपडेट दिया जाएगा.आवेदन करने क लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2024 में ऋषभ पंत की वापसी, 17वें सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को CSK Vs RCB के बीच खेला जाएगा

सेलेक्ट होने पर जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए सैलरी 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक है।

सीनियर असिस्टेंट पद के लिए सैलरी 36,000 रुपये से लेकर 1,10,000 रुपये तक है। इसी प्रकार जूनियर असिस्टेंट पद के लिए सैलरी 31,000 रुपये से लेकर 92,000 रुपये के बीच है।

अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए ऊपर बतायी वेबसाइट पर जा सकते हैं।

सम्बंधित खबरें