ढिकुली रिसॉर्ट में विवाद: नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और रिवॉल्वर लहराने के आरोप में पर्यटकों की पिटाई

रामनगर। ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट में मुरादाबाद से आए पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच रविवार को गंभीर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ पर्यटक नाबालिग लड़कियों को जबरन अपना मोबाइल नंबर देने पर मजबूर कर रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रिवॉल्वर निकालकर धमकाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा : आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, दून में उच्चस्तरीय बैठक 🚨

ग्रामीणों ने तत्क्षण विरोध जताया और आक्रोशित होकर पर्यटकों की पिटाई कर दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पर्यटकों की हरकतों तथा हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी बयान लिए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें