मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की। इस अवसर पर चारों धामों से आए तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्रोंच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु सभी तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी लिए।

मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ पुरोहितों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल और बेहतर बनाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारों धामों के कपाट खुलने से पहले ही राज्य सरकार सभी तैयारियां पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार धाम के साथ ही शीतकालीन चार धाम यात्रा को भी बढ़ावा दे रही है, जिसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज खटीमा में न्यूजीलैंड से आए डेलिगेशन ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को लेकर राज्य सरकार व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। बीते वर्ष की यात्रा में जो कमियां रही थी उन्हें इस वर्ष सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यात्रा से पहले सभी तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम के साथ हमें अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार कर उन्हें विकसित करना है, ताकि वहां भी अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड को समृद्ध बनाने का भी मार्ग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बाबा केदार के प्रांगण का भव्य निर्माण कार्य हो रहा है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी ने हमेशा चार धाम को बढ़ावा दिया है। आगे भी प्रधानमंत्री जी ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा,यमुना और सरस्वती से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि आज प्रयागराज के दिव्य और अलौकिक महाकुंभ में आस्था, अध्यात्म और निर्मलता के पावन संगम में स्नान कर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा के इस पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मन शुद्धता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।

उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने सरकार द्वारा चार धाम यात्रा को बढ़ावा दिए जाने, शीतकालीन यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। महासचिव उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत डॉ. बृजेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री जी निरंतर चार धाम के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भी मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल मुखवा (मुखीमठ) का निमंत्रण दिया है, जो मुख्यमंत्री जी की चार धामों और पुरोहित समाज के प्रति संवेदना को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Assam: असम सरकार का बड़ा फैसला, होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बिक सकेगा बीफ.

इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे, पंचायत के अध्यक्ष श्री सुरेश सेमवाल, डॉ. बृजेश सती महासचिव उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत, केदार सभा अध्यक्ष श्री राजकुमार तिवारी, महा पंचायत उपाध्यक्ष श्री संतोष त्रिवेदी , यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव श्री सुनील प्रसाद उनियाल, मंदिर समिति के संरक्षक श्री ज्योति प्रसाद उनियाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति बदरीनाथ के अध्यक्ष श्री उमेश सती, श्री बद्रीश पंडा पंचायत बदरीनाथ के अध्यक्ष श्री प्रवीण ध्यानी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी, युवा पुरोहित संगठन बदरीनाथ के सचिव श्री गौरव पंचभैया, व्यापार सभा केदारनाथ अध्यक्ष श्री चंडी प्रसाद तिवारी, व्यापार सभा महामंत्री श्री तेज प्रकाश त्रिवेदी, श्री मनोज तिगसोला आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें