Uttarakhand Weather: आज और कल चलेगी शीतलहर…पाले से बढ़ेगी ठिठुरन, येलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़ :- दो दिन में प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा केन्द्र से की मॉनसून की समीक्षा, अधिकारियों को 24x7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

इन जिलों में शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा। बुधवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) : रोजगार का बेहतर अवसर, जल्द होगी बीआरपी-सीआरपी की भर्ती....

सम्बंधित खबरें