मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम के पावन जल में अपनी पूज्य माता जी को स्नान कराते हुए एक अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय क्षण का अनुभव किया.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम के पावन जल में अपनी पूज्य माता जी को स्नान कराते हुए एक अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय क्षण का अनुभव किया। इस दिव्य अवसर को उन्होंने अपने जीवन के ‘सबसे अमूल्य और आत्मीय क्षणों’ में से एक बताया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा, “माँ केवल जन्मदात्री नहीं, बल्कि सजीव तीर्थ हैं। उनके चरणों की सेवा और स्नेह का स्पर्श जीवन को पावन बना देता है। त्रिवेणी के इस पुण्य संगम में माँ को स्नान कराना मेरे लिए किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं।” उन्होंने कहा कि यह पल उनकी स्मृतियों में सदा के लिए अंकित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर):-मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए की सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण हटाए, अब 80 वर्षो के रिकॉर्ड की होगी जांच......

वेदों, शास्त्रों और पुराणों का उल्लेख करते हुए श्री धामी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि माँ का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। उनका प्रेम और ममता निरंतर प्रवाहित गंगा की तरह हैं—अनंत, निर्मल और पवित्र। उनके आशीर्वाद से जीवन में सब कुछ संभव हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में वनाग्नि नियंत्रण पर पीएमओ कार्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 फरवरी को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को लेकर आज टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई।

उन्होंने आगे कहा कि इस पुण्य अवसर पर उन्हें ऐसा लगा जैसे माँ त्रिवेणी के संगम में दिव्यता का साकार रूप बनकर उनके जीवन को धन्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण उनके लिए सनातन संस्कृति और मातृभक्ति के एक अभूतपूर्व अध्याय की तरह है, जिसे वह अपने हृदय में सदैव संजोए रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर चमोली में हुई आपदा के सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू अभियान कर रहे अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस्क्यू किए गए सकुशल 46 लोगों को समुचित चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर करें। उन्होंने मृतकों को समुचित औपचारिकता पूर्ण करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द करने के आदेश दिए।

यह भावुक क्षण उनके लिए केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि माँ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और प्रेम को एक नई ऊंचाई देने वाला पवित्र क्षण था।

सम्बंधित खबरें