नैनीताल : धनतेरस पर रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी नैनीताल ने जारी किया आदेश

नैनीताल न्यूज़ :- जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून के आदेश के अनुपालन में आगामी 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को धनतेरस पर्व के अवसर पर जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों, कोषागारों तथा उप कोषागारों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम : इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, मैदानी इलाकों में आंधी की संभावना

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि शासन द्वारा पूर्व में 01 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती के स्थान पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, परंतु अब संशोधित आदेश के अनुसार 18 अक्टूबर 2025 (धनतेरस) को स्थानीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : परिवारिक लड़ाई में पत्नी ने पति के सर पर मारा पत्थर, हुई मौत

धनतेरस पर्व पर अवकाश घोषित किए जाने से जिलेभर के सरकारी कार्यालय, कोषागार और संस्थान बंद रहेंगे तथा कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ त्योहार मना सकेंगे।

सम्बंधित खबरें