SBI में निकली 6160 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 सितंबर, 2023 को एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी 6160 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 तक है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू :- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू ने दीना डी-क्लास हल्दुचौड़ में स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया, जिसमें डेंगू और मलेरिया की जांच की......

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत – 1 सितंबर, 2023आवेदन

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख- 21 सितंबर, 2023आवेदन

विवरण संपादित करने की अंतिम तारीख- 21 सितंबर, 2023

अपना आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तारीख- 6 अक्टूबर, 2023

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर)- ANM के 385 पदों पर होगी भर्ती, अस्पतालों में एक समान पंजीकरण शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 300 रुपये का भुगतान करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के 1 अगस्त 2023 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

सम्बंधित खबरें